{"_id":"64b6d38afe212e958e063336","slug":"youth-running-on-the-highway-for-army-recruitment-due-to-lack-of-stadium-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-1292-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्टेडियम न होने से सेना भर्ती के लिए हाईवे पर दौड़ रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्टेडियम न होने से सेना भर्ती के लिए हाईवे पर दौड़ रहे युवा
Tue, 18 Jul 2023 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर का डिग्री कॉलेज का मैदान । संवाद
पीलीभीत। बीसलपुर तहसील मुख्यालय पर स्टेडियम न होने से यहां के युवा खेल में पिछड़ते जा रहे है। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवा सुबह-शाम हाईवे पर दौड़ लगाने को मजबूर हैं। चुनाव के दौरान हर बार यह मुद्दा उठाया जाता है। इसके बाद ठंडे बस्ते में चला जाता है।
बीसलपुर तहसील जिले की सबसे पुरानी तहसील है। इस तहसील में तीन नगर बीसलपुर, बिलसंडा और बरखेड़ा के ग्रामीण अंचलीय हजारों छात्र-छात्राएं यहां अध्ययन कर सेना व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते है। यहां पर स्टेडियम न होने के कारण यह छात्र-छात्राएं पीलीभीत, बिलसंडा व अन्य हाईवों पर जान खतरे में डालकर दौड़ लगाने को मजबूर हैं। आए दिन ये हादसे का शिकार भी होते रहते हैं। मगर यहां वर्षो से एक स्टेडियम का निर्माण नहीं कराया जा सका है। इसके अलावा अन्य खेलों के लिए खिलाडि़यों के लिए सही स्थान नहीं मिल पा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शिक्षा के क्षेत्र में आगे है बीसलपुर तहसील
पूरे जिले में बीसलपुर तहसील शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे है। यहां के कई युवा हर वर्ष कई आईएस और आईपीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने जिले का नाम रोशन करते हैं। शिक्षा के लिए तहसील के आसपास गांव के छात्र-छात्राएं यहां रहकर ही पढ़ाई करते है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
फोटो: 7
पिछले कई वर्षों से सेना की तैयारी कर रहा हूं। स्टेडियम न होने की वजह से डिग्री कॉलेज में दौड़ लगानी होती है। विद्यालय में कार्यक्रम होने पर हाईवे पर दौड़ते हैं। - सुमित कुमार।
-- -- -- -- -- -- -- --
फोटो: 8
युवाओं का वोट लेने के लिए चुनाव से पहले तो स्टेडियम की बातें की जाती है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। - नरेंद्र कुमार ।
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन:
स्टेडियम के लिए जगह को चयनित कर लिया गया है। इसको लेकर जल्द ही अधिकारियों से बात की जाएगी। जल्द ही कस्बे में इसका निर्माण कराया जाएगा। - शशि जायसवाल चेयरमैन बीसलपुर।