{"_id":"66aa257dfb3a70785300de3d","slug":"youth-posted-obscene-photos-of-the-girl-on-social-media-in-bareilly-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो युवकों ने फेसबुक से डाउनलोड किया युवती का फोटो, फिर की शर्मनाक करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो युवकों ने फेसबुक से डाउनलोड किया युवती का फोटो, फिर की शर्मनाक करतूत
Wed, 31 Jul 2024 05:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:22 PM IST
सार
बीसलपुर क्षेत्र में दो युवकों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दोनों ने गांव की ही युवती का फोटो एडिट कर आपत्तिजनक बना दिया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। पीड़िता की मां ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवकों ने गांव की ही युवती का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनके गांव के दो युवकों ने उनकी पुत्री का फोटो फेसबुक से निकालने के बाद उसे एडिट कर आपत्तिजनक बना दिया। उस फोटो को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डाल दिया। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।
विज्ञापन
तीन दोस्तों की मौत: कामरान ने होटल में काटा केक, पार्टी के बाद कार से लौट रहे थे घर, तेज रफ्तार बनी काल
विज्ञापन
जानकारी होने पर महिला ने अपनी पुत्री से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि जब घर में कोई नहीं होता था, तभी वे दोनों युवक घर में आकर उससे छेड़खानी करते थे। फोटो वायरल करने की धमकी देते थे और जान से मारने की धमकी भी देते थे।
उसके बाद महिला ने आरोपियों के घर जाकर जब शिकायत की तो वे लोग झगड़ने को तैयार हो गए। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें गांव के ही दोनों युवकों को नामजद किया गया है।