फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth injured in leopard attack

Pilibhit News: तेंदुए के हमले में युवक घायल

Sat, 08 Jun 2024 04:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in leopard attack
तेंदुआ के हमले में घायल जयवीर । संवाद
गजरौला (पीलीभीत)। टाइगर रिजर्व के माला रेंज की गढ़ा बीट के गांव विधिपुर उर्फ लदपुरिया के एक युवक को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। पड़ोस में अपना खेत देखने गए गांव के ही एक अन्य युवक भी उसने हमला किया, जिससे उसकी कमीज फट गई।
विज्ञापन

गांव निवासी जयवीर (20) पुत्र हरिराम गांव के पास मनरेगा के तहत काम कर रहा था। इस बीच जंगल से बाहर आए तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। यह देखकर आसपास के काफी लोग हो हल्ला करते हुए आ गए। जिस पर तेंदुआ वहां से भाग गया।
विज्ञापन

जयवीर के अलावा गांव के ही यशपाल (18) पुत्र नोखेलाल पर भी तेंदुए ने हमला किया, पंजा लगने से उसकी कमीज फट गई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
सूचना के बाद गजरौला पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा राम भरत यादव ने बताया कि दोनों युवक ठीक हैं। तेंदुए की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed