{"_id":"6a927a8c8a747cc33102475c","slug":"youth-injured-after-being-hit-by-train-in-pilibhit-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: रेल पटरी पर लेटा युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: रेल पटरी पर लेटा युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, हालत गंभीर
Sat, 29 Aug 2026 11:52 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:52 AM IST
सार
पीलीभीत के गजरौला क्षेत्र में माला रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह दर्दनाक घटना घटित हुई। एक युवक रेल पटरी पर लेट गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में माला रेलवे स्टेशन के पास दियूरी हाल्ट से करीब एक किलोमीटर पहले शनिवार सुबह रेल पटरी पर लेटा एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रेलवे कर्मचारियों ने उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह करीब सात बजे पीलीभीत से पूरनपुर की ओर ट्रेन जा रही थी। दियूरी हाल्ट से लगभग एक किलोमीटर पहले एक युवक रेल पटरी पर लेटा हुआ था। ट्रेन के नजदीक पहुंचने पर चालक ने ट्रेन रोकने का प्रयास किया, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रेन समय रहते नहीं रुक सकी।
विज्ञापन
घटना के बाद काफी देर रुकी रही ट्रेन
युवक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल घायल को पटरी से हटाकर एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के कारण ट्रेन दियूरी हाल्ट पर काफी देर तक रुकी रही। अस्पताल पहुंचने के समय युवक की हालत गंभीर बताई गई।
विज्ञापन
घायल की पहचान लखीमपुर जिले के कटोरी गांव निवासी युवक के रूप में हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक युवक पास के ही एक गांव में रिश्तेदारी में आया था। वह सुबह किस वजह से रेल पटरी पर लेटा था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है