फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth increase in NIELIT Centre to strengthen technical skillsYouth increase in NIELIT Centre to strengthen technical skills

Pilibhit News: तकनीकी कौशल मजबूत करने के लिए नाईलिट सेंटर में बढ़े युवा

Wed, 27 May 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youth increase in NIELIT Centre to strengthen technical skillsYouth increase in NIELIT Centre to strengthen technical skills
नाईलिट सेंटर पर ऑनलाइन प्र​शिक्षण ले रहे लोग। संवाद
पीलीभीत। तकनीकी कौशल को मजबूत करने के लिए युवाओं की नाईलिट सेंटर में संख्या बढ़ रही है। विभिन्न कोर्स करने के लिए युवा पंजीकरण कराने के लिए आगे आ रहे हैं। कोर्स सीखने के लिए आसपास जिले के प्रतिभागियों की भी भागीदारी बढ़ रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में 892 प्रतिभागियों ने पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रीय इलेक्ट्राॅनिकी एवं सूचना प्रोद्योगिकी संस्थान विस्तार केंद्र खोला गया है। प्रतिभागियों के तकनीकी स्किल को मजबूत करने के लिए यहां पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें जिले के अलावा आसपास जिलों के विद्यार्थी प्रशिक्षण के लिए पहुंच रहे हैं। मौजूदा समय में करीब 58 विद्यार्थी यहां पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं, पिछले वर्ष करीब 892 बच्चों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसमें करीब 221 लड़कियां शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन



--
स्कूलों से स्थापित किया जा रहा समन्वय
फिलहाल, नाईलिट सेंटर में दस कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें तीन से चार माह वाले पांच कोर्स व एक साल वाले करीब पांच कोर्स शामिल हैं। कोर्स का प्रशिक्षण लेकर युवाओं को रोजगार मिल सके। इसको लेकर वहां के स्टॉफ की ओर से स्कूलों में समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे नहीं लिया जा रहा शुल्क
नाईलिट सेंटर में कोर्स करने को पहुंचने वाले एससी-एसटी के विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें सिर्फ रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फीस देना होता है।
--
जिले के अलावा बाहर से प्रशिक्षण के लिए पहुंच रहे युवा
-बरेली मंडल केपीलीभीत में ही नाईलिट सेंटर को बनाया गया है। ऐसे में यहां पर बरेली, लखीमपुर, शाहजहांपुर, उत्तराखंड के खटीमा सहित अन्य आसपास क्षेत्र के युवा प्रशिक्षण के लिए पहुंच रहे हैं।

----
नाईलिट सेंटर पर युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें रोजगार मेले के जरिए उनका प्लेसमेंट भी कराया जा रहा है। पिछले बार आयोजित हुए मेले में 300 युवाओं को आगे बढ़ाया गया है।
- रवि रस्तोगी, प्रभारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed