फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth from Mailani records video making anti-national remarks in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: मैलानी के युवक ने देश विरोधी टिप्पणी कर बनाया वीडियो, रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 31 May 2026 04:03 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 31 May 2026 04:03 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में मैलानी निवासी मुबारक खान ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी और प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आईटी एक्ट सहित धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Youth from Mailani records video making anti-national remarks in lakhimpur kheri
आरोपी युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैलानी निवासी युवक ने देश विरोधी टिप्पणी की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में युवक प्रधानमंत्री के लिए भी अपशब्द कहते सुना जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। बताया गया कि आरोपी युवक तीन साल से परिवार सहित पंजाब में रह रहा है।

विज्ञापन


शनिवार रात करीब डेढ़ मिनट का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक देश विरोधी बातें कह रहा है। वह ईरान से भारत पर मिसाइल हमला करने की बात कहता है। आरोपी युवक की पहचान मोहल्ला रामलीला वार्ड नंबर पांच निवासी मुबारक खान के रूप में हुई। उसकी टिप्पणी से आक्रोशित लोग भाजपा नेता भवानी शंकर माहेश्वरी के नेतृत्व में थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन


देश और प्रधानमंत्री के खिलाफ की टिप्पणी 
मोहल्ला धर्मशाला निवासी निखिल प्रताप सिंह ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला रामलीला वार्ड नंबर पांच निवासी मुबारक खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारत देश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसके सुबूत मौजूद हैं। उसकी टिप्पणी से माहौल बिगड़ सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आईटी एक्ट सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक घर पर नहीं मिला। पड़ोसियों के मुताबिक वह पिछले तीन वर्षों से परिवार सहित पंजाब में रह रहा है।

रविवार को दूसरा वीडियो हुआ वायरल
शनिवार की रात रिपोर्ट दर्ज होने के बाद रविवार को आरोपी मुबारक खान का दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 47 मिनट के इस वीडियो में भी आरोपी युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed