फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth dies while performing stunts with a tractor in a river in Pilibhit

जानलेवा स्टंट: नदी में ट्रैक्टर लेकर उतरा युवक, स्टंटबाजी में चली गई जान; देखें घटना का वीडियो

Sun, 17 May 2026 09:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 17 May 2026 09:18 PM IST
सार

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के कामघाट पुल के नीचे नदी में ट्रैक्टर से स्टंट कर रहे 28 वर्षीय राजेश की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, उसने नदी में ट्रैक्टर उतारकर स्टंटबाजी शुरू की। स्टंट के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर गहरे पानी में डूब गया।

विज्ञापन
Youth dies while performing stunts with a tractor in a river in Pilibhit
जेसीबी से निकाला गया ट्रैक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के कामघाट पुल के नीचे रविवार दोपहर नदी में ट्रैक्टर से स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। स्टंटबाजी के दौरान संतुलन बिगड़ने से युवक ट्रैक्टर के नीचे आ गया और गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों और जेसीबी की मदद से युवक को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसर गया।

विज्ञापन


थाना करेली क्षेत्र के गांव लिलहर मुड़िया निवासी राजेश (28) ट्रैक्टर चालक था। वह निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम ऊन कला निवासी नदीम का ट्रैक्टर चलाता था। रविवार को राजेश ट्रैक्टर लेकर भट्ठे पर काम से घुंघचिहाई जा रहा था। रास्ते में दियोरिया क्षेत्र के अंतर्गत वह कामघाट पुल के पास नदी किनारे पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने ट्रैक्टर नदी में उतार दिया और कपड़े निकालकर नहाने लगा। इसी दौरान वह नदी में ट्रैक्टर से स्टंटबाजी करने लगा।
विज्ञापन


स्टंट के दौरान हुआ हादसा 
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टंट के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया। इसके बाद वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी से निकाला गया ट्रैक्टर 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकाला गया, जबकि गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से दियोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रैक्टर स्वामी नदीम निवासी ऊन कला थाना निगोही ने बताया कि राजेश ट्रैक्टर लेकर घुंघचिहाई काम से गया था। दियोरिया कोतवाली प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed