{"_id":"6244a8244d914b42b34c8d90","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-pilibhit-pilibhit-news-bly4798395133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गांव कुठिया रते निवासी एक 35 वर्षीय युवक घर में संदिग्ध अवस्था में बेहोश मिला। परिवार वाले इलाज के लिए शहर लेकर आ रहे थे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कुठिया रते निवासी रामदयाल ने बताया कि वह गांव के बाहर दूसरे घर में रहते हैं। उनका पुत्र खेमकरन अपनी पत्नी गुड्डी देवी के साथ गांव में बने घर में रहता है। पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। मंगलवार दोपहर भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। शाम करीब पांच बचे जब वह खेमकरन के घर पहुंचे तो वह जमीन पर बेहोश पड़ा था।
इलाज के लिए उसे शहर लेकर आ रहे थे। इसी दौरान बरहा गांव के पास उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने रात को ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ गजरौला तेजपाल सिंह के अनुसार शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।