फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth dies in in-laws' house, family members accuse him of poisoning

Pilibhit News: ससुराल में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जहर देने का आरोप

Thu, 04 Apr 2024 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in in-laws' house, family members accuse him of poisoning
पीलीभीत/गजरौला। पत्नी की विदा कराने ससुराल पहुंचे गजरौला थाने के गांव सिसईया निवासी युवक एक दुकान के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के ससुराल वालों पर चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया। वहीं डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गांव सिसईया निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि उन्होंने अपने 30 वर्षीय बेटे पंकज की शादी वर्ष 2019 में गजरौला क्षेत्र के गांव पिपरिया भजा निवासी रामेश्वर की बेटी रश्मि से की थी। बताया कि होली से पहले बेटा-बहू में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बहू रश्मि इसी महीने दो दिन पहले पति व परिवार वालों को जानकारी दिए बिना ही माल-जेवर लेकर अपने मायके चली गई।
विज्ञापन

घरवालों ने पहले फोन पर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। सोमवार को घरवाले बहू को समझाने उसके मायके पहुंचे। आरोप है कि मायके वालों ने रश्मि को भेजने से इन्कार कर दिया। बुधवार की दोपहर 2:30 बजे पंकज घर से ससुराल जाने के लिए निकला था। परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की नीयत से चाय में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। हालत बिगड़ी तो वह निकलकर सड़क पर आ गया और गांव के बाहर एक दुकान के पास आकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब शाम चार बजे दुकानदार ने मामले की सूचना पंकज के परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पंकज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आरोप है कि डॉक्टरों ने उसका सही ढंग से इलाज नहीं किया। जब उसे रेफर करने के लिए कहा गया तो डॉक्टरों ने दो हजार रुपये मांगे। परिजन, मेडिकल कॉलेज प्रशासन से भिड़ गए। इस बीच युवक की जान चली गई। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल नरेश त्यागी और गजरौला एसओ रुपा बिष्ट ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed