फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth dies in accident, father seriously injured

Pilibhit News: हादसे में युवक की मौत, पिता हुए गंभीर रूप से घायल

Fri, 24 May 2024 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident, father seriously injured
ह​र्षित का फाइल फोटो ।
बीसलपुर। दियोरिया रोड के मनपुरा चौराहे पर बुधवार को देर रात बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत हो गई और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दियोरिया कोतवाली के गांव लमौआ निवासी रामदेव शर्मा ने बताया कि वह बुधवार को देररात बीसलपुर से बाइक से अपने गांव जा रहे थे। बाइक उनका पुत्र हर्षित (24) चला रहा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था। रास्ते में मनपुरा चौराहे पर बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई। इसमें बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
बाइक पर सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर हर्षित को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत चिंताजनक होने के कारण परिजन हर्षित को बरेली के कस्बा भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में उच्च स्तरीय इलाज के लिए ले जा रहे थे, इसी दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उसके बाद परिजन शव घर ले आए। बृहस्पतिवार की सुबह गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के पिता रामदेव शर्मा, भाई सुमित कुमार और मां का बुरा हाल है। अविवाहित हर्षित स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस पर कर्मचारी था और बदायूं जिले में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सड़क हादसे में युवक की मौत

बिलसंडा। सड़क हादसे में यहां एक युवक की मौत हो गई।
थाना करेली क्षेत्र के अंतर्गत गांव जगन्नाथपुर निवासी धर्मेंद्र (24) बाइक से जा रहा था। इसी दौरान नगरिया तिलागिरी पुलिया के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से वह सड़क किनारे गिर गया। राहगीरों की मदद से उसे एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद

--
हादसे में युवक घायल

बीसलपुर। शाहजहांपुर रोड पर गांव गुलैंदा के पास बुधवार को देर शाम हादसे मे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हरदोई के गांव संभल निवासी अरविंद कुमार बुधवार को देर शाम बाइक से नगर से अपने गांव को लौट रहा था। रास्ते में गांव गुलैंदा के पास सामने अचानक आए छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed