{"_id":"69bc3b50f9b875fad806aed0","slug":"youth-dies-after-coming-into-contact-with-high-tension-line-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-155795-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
पीलीभीत। गजरौला थाना क्षेत्र में छत पर कपड़े सुखाने गए युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिला अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
गजरौला कलां थाना क्षेत्र के गांव अजीतपुर पटपरा निवासी कृष्ण चंद (36) पुत्र गंगाराम शहर के एक अस्पताल में गार्ड की नौकरी करना था। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे वह ड्यूटी से लौटने के बाद नहाकर घर की दूसरी मंजिल की छत पर कपड़े सुखाने गया था। इसी दौरान छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में उनका हाथ या शरीर का कोई हिस्सा आ गया।
इसे वह बुरी तरह झुलसकर छत पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। काफी देर तक नीचे न आने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब वे छत पर पहुंचे तो अचेत पड़ा देख चीख पुकार मच गई। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।