फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth activity in district.

Pilibhit News: विवेकानंद ने राष्ट्रप्रेम और युवाशक्ति को दी नई दिशा

Mon, 12 Jan 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 12 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
बीसलपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जीते हुए प्रतियोगियों को दिया गया पुरस्कार स
पीलीभीत। जिले में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और युवा शक्ति को नई दिशा दी। जयंती के अवसर में कई जगह प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। आयोजन आकाश सक्सेना (निक्कू) के आवास के बाहर हुआ।
स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर युवाओं से उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना ने स्वामी विवेकानंद आदर्शों का स्मरण किया। कहा कि स्वामी जी ने भारतीय संस्कृति, आत्मबल, राष्ट्रप्रेम और युवाशक्ति को नई दिशा दी, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विपिन सक्सेना, संरक्षक रामजी नाथ, सौरभ सक्सेना, कायस्थ सेवा समिति के अध्यक्ष अवनीश सक्सेना, अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा के अध्यक्ष जगदीश सक्सेना, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष शिरीष सक्सेना, मोहित सक्सेना, आयुष सक्सेना, अनुज सक्सेना, मनोज सक्सेना, अभय सक्सेना, महेश नारायन, सुशील बाबू, नितिन सक्सेना, विमल सेन सक्सेना, आनंद सहाय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। प्रशिक्षुओं के मध्य प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता हुई।
प्रश्नोत्तरी में प्रशिक्षु सिमरन, सरल, गायत्री, शिवम, नैंसी, हिना, नूतन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भाषण में कल्पना सदन से सामिया प्रथम, सौभाग्य प्रकाश द्वितीय और विवेकानंद सदन से शिवपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य दरवेश कुमार सिंह ने युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस पर जीवन को सार्थक दिशा में लगाने का संदेश दिया। उन्होंने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार दिया।

कार्यक्रम में प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार, स्वदेश कुमार, अमित कुमार, अमित कुमार शर्मा, पुलकित शर्मा, विजय कुमार, नीलेश नाथ, मेघा अग्रवाल, स्मिता राजपूत, मंजूलता, सुनीता विष्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed