Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Census 2027: Answer 40 questions and conduct the enumeration of your own family.

जनगणना-2027 : 40 सवालों के जवाब दीजिए, परिवार की गणना खुद कीजिए

Mon, 16 Nov 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 16 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Census 2027: Answer 40 questions and conduct the enumeration of your own family.
पीलीभीत। देश की जनगणना-2027 के दूसरे चरण की शुरुआत आज यानी सोमवार से होने जा रही है। इस बार जनगणना की प्रक्रिया में पहली बार डिजिटल माध्यम के साथ स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत जनपद के नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार और सदस्यों से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए 40 सवालों के जवाब देने होंगे। इसके बाद 11 अंकों की विशिष्ट आईडी िमलेगी।
विज्ञापन

यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनसंख्या की गणना करेंगे। खास बात यह है कि ऑनलाइन विवरण भरने के बाद परिवार को एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (एसईआईडी) मिलेगी। इसे सुरक्षित रखना होगा और घर आने वाले प्रगणक को उपलब्ध कराना पड़ेगा। वह इस पहचान संख्या के आधार पर दर्ज जानकारियों का सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन

स्व-गणना के लिए भारत सरकार ने https://se.census.gov.in पोर्टल उपलब्ध कराया है। इस पर सबसे पहले राज्य के विकल्प में उत्तर प्रदेश का चयन करना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद अपनी पसंद की भाषा चुनकर घर का पता और डिजिटल नक्शे पर उसकी लोकेशन दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के मुखिया को सभी सदस्यों से जुड़े सवालों के जवाब भरने होंगे। पूरी जानकारी की जांच करने के बाद फॉर्म सबमिट करना होगा। एक परिवार के सभी सदस्यों का विवरण मुखिया ही दर्ज कर सकेंगे। प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग लॉगिन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी ः डीएम आलोक कुमार ने बताया कि पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य देश की जनसंख्या की सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और जनसांख्यिकीय स्थिति से जुड़े प्रमाणिक आंकड़े जुटाना है।

उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में नगर में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य पूरा कराया जा चुका है। अब दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना, एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना और पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed