{"_id":"6af9ffd148451e78d90bda45","slug":"strategy-formulated-on-issues-of-organizational-expansion-and-public-interest-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-173361-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संगठन विस्तार और समाजहित के मुद्दों पर बनी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संगठन विस्तार और समाजहित के मुद्दों पर बनी रणनीति
Mon, 16 Nov 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में किया गया पोस्टर का विमोचन। स्रोत- संगठन
पीलीभीत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बरेली मंडल स्तरीय बैठक रविवार को शहर के एक होटल में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित संतोष मिश्रा एवं पंडित रामवीर मिश्रा ने किया। इसके बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सुरेंद्र पांडेय एवं मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का जिलाध्यक्ष अशोक बाजपेयी तथा जिला महामंत्री दीपक शुक्ला ने अंगवस्त्र एवं पुष्पमालाएं भेंटकर स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता पूरनपुर के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पांडेय ने की। संजय पांडेय एवं जिला महामंत्री दीपक शुक्ला ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सुरेंद्र पांडेय एवं मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने प्रदेश एवं मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा पीलीभीत के स्थानीय ट्रस्ट ''''भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट'''' के बैंक खाते का विधिवत विमोचन किया।
विज्ञापन
संगठन विस्तार के क्रम में संजय पांडेय को मंडल महामंत्री नियुक्त किया। डॉ. राखी मिश्रा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं महिला संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिला जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा एवं जिला महामंत्री सूर्यबाला शर्मा ने नीलम द्विवेदी को जिला उपाध्यक्ष, किरण दीक्षित एवं शांति ध्यानी को जिला मंत्री नियुक्त किया।
इसके अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी में मुकेश शर्मा एवं अशोक शर्मा को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रमोद उपाध्याय, अशोक गौड़, अनुज मिश्रा, राहुल चौबे, गजेंद्र पांडेय, महेश पाठक, कौशल सारस्वत मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूरनपुर शनिधाम के महंत शास्त्री अनिल पांडेय के गोलोकवासी होने पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।