फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth activity in district.

Pilibhit News: छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर परीक्षाओं का आगाज

Thu, 11 Dec 2025 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 11 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा देते परीक्षार्थी- महाविद्यालय - फोटो : संग्रामपुर में रोता मृतक राहुल का भाई साहुल।
पीलीभीत। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाएं बुधवार को शुरू हो गईं। शहर के उपाधि महाविद्यालय के अलावा पूरनपुर और बीसलपुर के कॉलेजों में भी दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

उपाधि कॉलेज में सुबह 11 बजे से एक बजे की पाली में बीबीए तृतीय, बीकॉम तृतीय और बीएससी भौतिक के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा हुई। इसमें कुल 181 छात्र-छात्राओं में चार अनुपस्थित रहे। दो बजे से चार बजे तक की दूसरी पाली में बीबीए चौथे, बीकॉम पांचवें, बीएससी भौतिक के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा हुई। इसमें 156 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में तीन अनुपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए स्टाप को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




पूरनपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बुधवार से शुरू हुई परीक्षा में गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली में बीकॉम, बीएससी तृतीय सेमेस्टर के 86 परीक्षार्थियों में दो गैरहाजिर रहे। 84 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में बीकॉम, बीएससी पंचम सेमेस्टर में 30 परीक्षार्थियों में एक गैरहाजिर रहा। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि नोडल सेंटर से श्रीसांई गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लक्ष्य डिग्री कॉलेज, स्वामी एजुकेशन महाविद्यालय को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका मेहरा ने बताया कि उनके महाविद्यालय में दोनों पालियों में 100 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। शफी डिग्री कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनके केंद्र पर दोनों पालियों में 60 छात्र-छात्राओं ने बीएससी भौतिक विज्ञान तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा दी।

पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा देते परीक्षार्थी- महाविद्यालय

पूरनपुर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा देते परीक्षार्थी- महाविद्यालय- फोटो : संग्रामपुर में रोता मृतक राहुल का भाई साहुल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed