फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   youth activity in district.

Pilibhit News: 600 मीटर दौड़ में रजित और शशि ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Fri, 31 Oct 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 31 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
बीसलपुर। प्राथमिक विद्यालय महादेवा में चुर्रा सकतपुर संकुल के बेसिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 600 मीटर दौड़ में रजित और शशि ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा ने प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर बालक वर्ग दौड़ में मोहसिन प्रथम और फैजल द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में महनाज प्रथम और महजबीं को दूसरा स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमीर हसन पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मेहनाज प्रथम और रंजना द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में काशान पहले और अमीर हसन दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में फरीन और शना ने बाजी मारी।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्तर की 100 दौड़ बालक वर्ग में मुकेश पहले और रजित दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में खुशी प्रथम और तान्या द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मुकेश प्रथम और नसीम द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मधु प्रथम और रीतिका द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में रजित प्रथम और जमशेद द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में रीतिका प्रथम और रिछोला की मधु द्वितीय रहीं। 600 मीटर दौड़ में रजित और शशि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर लंबी कूद बालक वर्ग में आदिल ने प्रथम और मोहसिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में मेहनाज पहले और महजबीं दूसरे स्थान पर रहीं। उच्च प्राथमिक लंबी कूद बालक वर्ग में मुकेश प्रथम और जमशेद द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में खुशी को पहला और इरम को दूसरा स्थान मिला। प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक एवं बालिका वर्ग में महादेवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर खो-खो बालक एवं बालिका वर्ग में रिछोला सबल ने बाजी मारी। प्रतियोगिताएं ब्लॉक खेल प्रभारी मुईन अहमद खां की देखरेख में हुईंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed