{"_id":"695e9d01a65ea0c43704e170","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-151421-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नरेश पैंथर्स ने मझारा हंटर्स को 64 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नरेश पैंथर्स ने मझारा हंटर्स को 64 रनों से हराया
Wed, 07 Jan 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
कलीनगर में आयोजित क्रिकेट मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को किया गया पुरस्कृत। स्रोत
माधोटांडा। कलीनगर के रामलीला मैदान में चल रहे यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-तीन में बुधवार को चौथा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें कलीनगर की नरेश पैंथर्स ने मझारा हंटर्स की टीम को 64 रन से पराजित किया।
चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मझारा हंटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नरेश पैंथर्स कलीनगर ने पहले खेलते हुए सूरज सिड ने 38, फैजल ने 36, शाहरुख ने 28, अभिषेक ने 22, शुक्ला ने 20 और रोहित ने 15 रनों की बदौलत निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट खोकर 175 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। मझारा हंटर्स की तरफ से सचिन और विजय ने 2- 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मझारा हंटर्स की टीम के बल्लेबाज जयजीत ने 28, इरफान ने 13, सद्दाम ने 13 और सचिन ने 12 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। इनकी बदौलत 14वें ओवर में 111 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई।
नरेश पैंथर्स कलीनगर टीम के गेंदबाज सचिन तांबा ने पांच, नईम ने दो विकेट लिए। बेहतर प्रदर्शन करने पर सचिन तांबा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। फिरोज और रामकिशन ने निर्णायक, अरविंद यादव ने कॉमेंटेटर, दीपक मिश्रा और सुतीक्ष्ण ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इस दौरान नगर व क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।