फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth activity in district.

Pilibhit News: रिक्रूट आरक्षियों के बीच हुआ वॉलीबॉल मैच, टीम ए रही विजेता

Thu, 01 Jan 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 01 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
पुलिस लाइन में आयोजित वॉलीबॉल मैच में ​भिंड़तीं टीमें। स्रोत पुलिस
पीलीभीत। नए साल के अवसर पर पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में टीम ए ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। एसपी अभिषेक यादव ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में नए साल को उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाने के उद्देश्य से रिक्रूट आरक्षियों के बीच वॉलीबॉल मैच कराया गया। प्रतियोगिता में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की टीम ए और टीम बी ने भाग लिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच अंक के लिए जबरदस्त संघर्ष रहा लेकिन निर्णायक क्षणों में टीम ए ने बेहतर तालमेल और रणनीति के बल पर बढ़त बनाते हुए प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के समापन पर एसपी ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटकर सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान सीओ सदर नताशा गोयल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed