{"_id":"6908f287485b67d20003f3d2","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-147267-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अनुष्का पटेल ने सीए फाउंडेशन परीक्षा पास कर शहर का बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अनुष्का पटेल ने सीए फाउंडेशन परीक्षा पास कर शहर का बढ़ाया मान
Mon, 03 Nov 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
अनुष्का पटेल
पीलीभीत। शहर की राम वाटिका कॉलोनी निवासी अनुष्का पटेल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की फाउंडेशन परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। सोमवार को परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
अनुष्का पटेल शहर के लिटिल एंजेल कॉलेज की छात्रा रही हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में हाई स्कूल और 2025 में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की। इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने सीए बनने की इच्छा जताई। इसके बाद उनके पिता समग्र शिक्षा अभियान में जिला समन्वयक के पद पर कार्यरत राकेश पटेल ने बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए बरेली के कोचिंग सेंटर में दाखिला कराया। सितंबर माह में आयोजित हुई सीए फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। इसमें अनुष्का ने सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और सहपाठियों में उत्साह का माहौल है। अनुष्का ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। संवाद