फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth activity in district.

Pilibhit News: खेल के साथ फिटनेस और मानसिक मजबूती के लिए टिप्स दिए

Sat, 10 Jan 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 10 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
गांधी स्टेडियम में आयोजित जूनियर हॉकी प्रशिक्षण शिविर में मौजूद ​खिलाड़ी। स्रोत संगठन - फोटो : आल इंडिया सॉफ्टवॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को फाइनल मैच जीतने वाले टीम के साथ पदाधिकारी। संवाद
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में हॉकी एसोसिएशन पीलीभीत की ओर से आयोजित जूनियर हॉकी प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ फिटनेस और मानसिक मजबूती का भी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

सातवें दिन की शुरुआत योग सत्र से हुई। भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान सतीश शर्मा और हॉकी एसोसिएशन पीलीभीत के संयोजक दीपक सरकार ने खिलाड़ियों को कई योगासनों का अभ्यास कराया। सतीश शर्मा ने कहा कि योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि एकाग्रता और मानसिक संतुलन भी मजबूत होता है, जो किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद जरूरी है। योग सत्र के बाद खिलाड़ियों ने जिम में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की। यहां उन्होंने अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत की। इसके बाद तकनीकी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। शाहजहांपुर से आए मुख्य कोच मुशीर अहमद ने खिलाड़ियों को हॉकी की आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराया। उन्होंने ड्रिबलिंग, पासिंग और डिफेंस के गुर सिखाए और खेल के दौरान सही पोजीशनिंग पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में आदित्य पांडे, डॉ. उपेंद्र नाथ, डॉ. दिनेश तिवारी, जगदीश सक्सेना, जावेद व बरेली से आए वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी हसीब और राजेंद्र वाधवा मौजूद रहे। शिविर के समापन पर जिला हॉकी संघ के सचिव जय प्रकाश बघेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed