फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   young man sexually assaulted a woman in pilibhit

Pilibhit News: रात में महिला को गांव छोड़ने के बहाने ले गया युवक, सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म

Tue, 19 Dec 2023 06:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Dec 2023 06:02 PM IST
सार

महिला अपनी रिश्तेदारी में गई थी। वहीं के युवक से उसने घर छोड़ने की बात कही। वह बाइक पर बैठाकर महिला को ले गया और सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
young man sexually assaulted a woman in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में रिश्तेदारी में आई महिला को गांव छोड़ने के बहाने युवक ने रास्ते में सूनसान जगह पर बाइक को रोक दी और महिला से दुष्कर्म किया। महिला जब सुनगढ़ी थाने शिकायत करने गई तो पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह 12 दिसंबर को बिठौरा कलां स्थित अपनी रिश्तेदारी में एक समारोह में गई थी। उसके साथ गांव की ही दो अन्य महिलाएं भी गई थीं। शाम को घर वापस आने के लिए साथ आईं महिलाओं से चलने के लिए कहा, तो उन्होंने मना करते हुए कहा कि वह सुबह वापस जाएंगी। 
विज्ञापन


महिला ने गांव के प्रदीप उर्फ फोर्ड से गांव तक छोड़ने की बात कही। उसे बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए 50 रुपये भी दिए। रात करीब आठ बजे महिला बाइक पर बैठकर उसके साथ गांव जा रही थी। गांव से पहले सूनसान जगह पर प्रदीप ने बाइक खराब होने का बहाना करते हुए रोक दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की दी धमकी 
दूर-दूर तक किसी की चहलकदमी न होते देख उसने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने गर्दन दबाते हुए महिला को जमीन पर पटक दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर इसकी जानकारी किसी को दी तो जान से मार देगा। घर पहुंचकर महिला ने मामले की जानकारी पति व परिजन को दी। 

अगले दिन पीड़ित महिला थाना सुनगढ़ी पहुंची, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। महिला ने मामले की शिकायत एसपी अतुल शर्मा से की। एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने प्रदीप उर्फ फोर्ड के खिलाफ दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed