फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young man dies under suspicious circumstances, murder suspected

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का शक

Wed, 11 Sep 2024 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, murder suspected
मृतक सुनील का फाइल फोटो।
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर के एक युवक की मंगलवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव शेरगंज रेलवे हॉल्ट पर फंदे से लटकता मिला है। परिजनों ने हत्या करने का शक जताया है।
विज्ञापन

जोगीठेर निवासी सुनील कश्यप (24) पुत्र कृष्ण कुमार मंगलवार शाम लापता हो गया था। घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार सुबह सिमरा अकबरगंज गांव के कुछ लोग पड़ोस में स्थित शेरगंज रेलवे हॉल्ट पर टहलने गए तो उन्होंने हॉल्ट की एक हट में युवक का शव फंदे से लटकता देखा। शव प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। कुछ देर बाद फॉरेंसिक टीम ने भी वहां पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने गांव के ही तीन लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते भाई की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में पिता कृष्ण कुमार, मां माया देवी, भाई प्रमोद, पंकज, बहन स्वाति, रजनी और खुशबू शामिल है।


एक दिन पहले गांव में हुआ था दो लोगों से विवाद
कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि नौ सितंबर की देर रात गांव में सुनील और एक अन्य व्यक्ति में झगड़ा हुआ था। जानकारी के बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई थी। मंगलवार सुबह दोनों का शांति भंग करने के आरोप में चालान किया गया था। दोनों की मंगलवार की शाम को एसडीएम कोर्ट से जमानत हो गई थी, इसके तुरंत बाद से ही युवक लापता हो गया था। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। उधर, परिजनों का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं। उनके आए दिन झगड़े के मामले सामने आते रहते हैं।





परिजनों ने बीसलपुर- शाहजहांपुर मार्ग किया जाम
बीसलपुर। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर के लिए रवाना हुए। गांव के निकट पहुंचने पर मृतक सुनील के परिजन भड़क गए। उन्होंने आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर बीसलपुर- शाहजहांपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना के बाद कोतवाल अशोक पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। करीब आधा घंटे तक चली बातचीत के बाद मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की बात पर परिजन मानें और शव को घर ले गए। जाम लगने से आधे घंटे राहगीर परेशान रहे। इस दौरान राहगीरों की ग्रामीणों से नोकझोंक भी हुई। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि परिजन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। उन्हें तहरीर मिलने पर निष्पक्ष जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया गया है। संवाद

मृतक सुनील का फाइल फोटो।

मृतक सुनील का फाइल फोटो।

मृतक सुनील का फाइल फोटो।

मृतक सुनील का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed