फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   young man dies on country liquor shop in pilibhit

Pilibhit News: कोतवाली के पास देशी शराब के ठेके पर युवक की मौत, पीने के बाद गिरा और तोड़ दिया दम

Thu, 16 Feb 2023 01:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Feb 2023 01:52 PM IST
सार

कोतवाली के पास देशी शराब के ठेके पर शराब पीते-पीते एक युवक गिर गया, जिसके वह नहीं उठ सका। उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man dies on country liquor shop in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में कोतवाली के पास देशी शराब के ठेके पर एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


कोतवाली के पास मोहल्ला मस्जिद पठानी में देशी शराब की दुकान है। बुधवार शाम करीब सात बजे से एक युवक यहां शराब पी रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह एकाएक गिर पड़ा। पहले तो लोग समझे कि युवक शराब के नशे में होगा।
विज्ञापन


काफी हिलाने ढुलाने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तब पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। इससे वहां खलबली मच गई। ठेके पर शराब पी रहे लोग भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed