फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Yagya purifies the environment: Agnihotri

यज्ञ से वातावरण होता है पवित्र : अग्निहोत्री

Thu, 23 May 2024 03:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Yagya purifies the environment: Agnihotri
बीसलपुर आर्य समाज भवन में  प्रवचन करते नरेंद्र अग्निहोत्री । संवाद
बीसलपुर। आगरा से आए आर्यसमाज के विद्वान डॉ. नरेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि सभी लोगों को यज्ञ करना चाहिए। यज्ञ से वातावरण पवित्र हो जाता है।
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र ने आर्यसमाज भवन में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में बुधवार को दूसरे दिन प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान राम और श्रीकृष्ण भी रोजाना यज्ञ करते थे। जिस स्थान पर यज्ञ होता है, वह स्थान और उसके चारों ओर का स्थान पूरी तरह से पवित्र हो जाता है।
भरतपुर (राजस्थान) से पधारीं आर्यसमाज की विदुषी प्रियंका आर्या ने कहा कि सभी लोगों को वेदों का स्वाध्याय करना चाहिए। वेदों में विभिन्न प्रकार के यज्ञों का प्रावधान है। यज्ञ करने से प्राकृतिक पदार्थों का अभाव नही रहता है। बरेली से आए आर्यसमाज विद्वान नेत्रपाल ने कहा कि यज्ञ भगवान को प्रसन्न करने के लिए किए जाते हैं। यज्ञ कर भगवान को संतुष्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन

यज्ञ करने से प्रसन्न होकर भगवान इंसान की सारी जायज इच्छाएं पूरी कर देते हैं। जय घोष, शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर यज्ञ हुआ। यज्ञ में उपस्थित सभी लोगों ने आहुतियां डालीं। इस मौके पर आर्यसमाज के सभी स्थानीय पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

बीसलपुर आर्य समाज भवन में  प्रवचन करते नरेंद्र अग्निहोत्री । संवाद

बीसलपुर आर्य समाज भवन में  प्रवचन करते नरेंद्र अग्निहोत्री । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed