{"_id":"59796ae1a834f91c4588aaaf600f46a2","slug":"x-mas-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रार्थना सभाओं में दिया शांति व प्रेम का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रार्थना सभाओं में दिया शांति व प्रेम का संदेश
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 25 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट एलॉसियस चर्च में फादर पायस मैनेजिज ने प्रार्थना सभा में कहा कि प्रभु यीशु ने शांति का पैगाम दिया। जब वह दुनिया में आए तो सब तरफ अशांति का माहौल था। प्रभु यीशु ने लोगाें को सेवा करने की प्रेरणा दी। कहा कि प्रभु यीशु का जीवन हमें त्याग और बलिदान की भी प्रेरणा देता है। लोगों को उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। कैरल सिंगिंग कर समां बांध दिया। फुल गॉस्पल पेंटीकास्टल चर्च में पास्टर ए प्रभाकरन ने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु मसीह गुणगान किया। क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में पास्टर जे हरमन ने प्रार्थना सभा में प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सभी को उनके जीवन से सबक लेना चाहिए। पर्व को लेकर शहर के सभी गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। दिन भर बधाई देने का क्रम चलता रहा। प्रार्थना सभाओं मे बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इधर, मॉम्स प्राइड स्कूल में भी क्रिसमस पर्व मनाया गया। ड्रेस प्रतियोगिता में सेंटा क्लाज व मदर मैरी की वेशभूषा में पहुंचे आकर्षण का केंद्र बने रहे। इसमें श्रेया, सुजीत, मेहरान, यशी, केशव, इशरत, ताजीम, सलोनी आदि ने भाग लिया। विद्यालय प्रमुख सीजी गोस्वामी ने बच्चों को उपहार भी बांटे।
पूरनपुर। क्रिसमस पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। सेंट जोसेफ चर्च को सजाया गया। ईसा मसीह के जन्मदिन से संबंधित झांकियां सजाई गई। गुरुवार सुबह से ही प्रार्थना सभा में शामिल होने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। चर्च के पुरोहित फादर मारिस डेसा ने प्रार्थना सभा कराई। देश में अमन चैन और शांति के लिए दुआ की गई। प्रार्थना सभा के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। बीसलपुर। मोहल्ला रामनगर स्थित फुल गॉस्पल पेंटीकास्टल चर्च में केक काटकर ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया गया। पादरी एम मैथ्यू ने प्रार्थना सभा कराई। इस मौके पर एम अंजलि, एम मरियम, मरकुस, आकाश, धीरज बाबू, राज मैसी, सागर, प्रमोद, शशि, मीरा और अनीता समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
मझोला। सेंट पैट्रिक स्कूल पोलीगंज व दाह फार्म स्थित गिरजाघर में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिसमें प्रभु ईसामसीह के संदेश को जीवन में उतारने का आह्वान किया गया। सेंट थामस पब्लिक स्कूल में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
हजारा। पीटीएल क्रिस्टल फैलोशिप के तत्वाधान में क्राइस्ट एकेडमी में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। पास्टर समर ने ईसा मसीह के बारे में बताते हुए कहा कि सेवा भाव से हर किसी की मद्द करनी चाहिए तभी हमारी जिंदगी खुशहाल रहेगी। कार्यक्रम रामनगर, चंदनगर, बाजारघाट, राघवपुरी, पड़ोसी देश नेपाल के आईबीआरडी, बलभद्र बस्ती, अर्नी बस्ती, त्रिभुवन बस्ती आदि गांवों के लोगों ने भाग लिया।