फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wrongly Moaisi The Riliv charged

एमओआईसी पर गलत ढंग से रिलीव करने का आरोप

Fri, 17 Jul 2015 12:00 AM IST
Purnpur
Purnpur Updated Fri, 17 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

संविदा चिकित्सक डॉ. मुनीता सिंह को बीसलपुर के लिए रिलीव कर दिया गया। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को पत्र देकर एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम पर स्थानांतरण निरस्त होने के बाद गलत ढंग से रिलीव करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

सीएचसी में डॉ. मुनीता सिंह की संविदा पर तैनाती है। उनका आरोप है कि सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने स्थानांतरण का हवाला देकर उनको उपस्थित लगाने और ओपीडी करने से मना कर दिया। जबकि डीएम ने उनका स्थानांतरण 13 जुलाई को ही निरस्त कर दिया। एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि डॉ. मुनीता सिंह का स्थानांतरण 27 जून को बीसलपुर किया गया था। आदेश के क्रम में बुधवार को उनसे जानकारी की गई। स्थानांतरण को लेकर डॉ. मुनीता सिंह को बीसलपुर के लिए रिलीव किया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि संविदा कर्मियों के स्थानांतरण पूर्व में तैनात सीएमओ ने किए थे। इस क्रम में डॉ. मुनीता सिंह को बीसलपुर के लिए रिलीव किया गया। डॉ. मुनीता सिंह स्थानांतरण निरस्त करने की जानकारी दे रही है, लेकिन ऐसा कोई आदेश अभी सीएचसी पर नहीं आया है। इसको लेकर डॉ. मुनीता सिंह को सीएमओ कार्यालय में संपर्क करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed