फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wrong injection takes life of minor

गलत इंजेक्शन से मासूम की मौत का आरोप, हंगामा

Fri, 12 Jan 2018 07:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 12 Jan 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
Wrong injection takes life of minor
Protest
इंजेक्शन लगाए जाने के एक घंटे बाद सात वर्षीय मासूम की मौत पर गांधी स्टेडियम रोड स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में शुक्रवार दोपहर साढ़े तीन बजे परिजनों से जमकर हंगामा किया। परिवार वालों ने गलत इंजेक्शन से मासूम की मौत होने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से घटना की जानकारी जुटाई। परिवार वालों के कार्रवाई की मांग करने पर तहरीर मांगी गई है। इस दौरान आइएमए से जुड़े काफी संख्या में चिकित्सक मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कस्बा बरखेड़ा निवासी मोहम्मद हनीफ ने बताया कि उनका चूड़ी का कारोबार है। उनके सात वर्षीय बेटे कासिफ को बृहस्पतिवार दोपहर से सर्दी लग रही थी। इसमें वह बार-बार उलटियां कर रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह परिवार वालों के साथ बच्चे का इलाज कराने के लिए गांधी स्टेडियम रोड स्थित ध्रुव नर्सिंग होम में आए थे। यहां उनके बच्चे का एक्स-रे कराया गया। इसके बाद उसे एक इंजेक्शन लगाया गया। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद उसकी अचानक हालत बिगड़ी और मौत हो गई। अस्पताल स्टाफ के लोग हालत बिगड़ते ही बच्चे को ले जाने का दबाव बनाते रहे। कुछ ही देर में उसकी मौत होने पर नर्सिंग होम में काफी संख्या में परिवार वाले जमा हो गए। इधर, बढ़ती भीड़ को देख चिकित्सक ने सूचना पुलिस को दी। आईएमए से जुड़े तमाम चिकित्सक भी मौके पहुंच गए। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे। चिकित्सक और बच्चे के परिवार वालों से जानकारी जुटाई गई। जिसमें परिवार वालों ने कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नर्सिंग होम में कोई तोड़फोड़ न हो, इसको लेकर भी पुलिस महकमा अलर्ट रहा। बढ़ती फोर्स को देख आसपास भीड़ जमा रही। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसका एक छोटा भाई वासिफ है। कासिफ की मौत के बाद से मां नसरीन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे परिवार वाले बच्चे को लेकर अस्पताल आए थे। बच्चे को निमोनिया की शिकायत थी। बच्चे का एक्सरे कराने के बाद उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया था। उलटियां रोकने के लिए उसे एक एमएल का इंजेक्शन दिया गया। बच्चे को जिंदा हालत में अस्पताल से परिवार वाले ले गए। करीब एक घंटे बाद उसे मृत हालत में वापस आकर आरोप लगा दिया। किसी तरह की लापरवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा.अरविंद गोयल, चिकित्सक

बच्चे की मौत पर परिवार वाले गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों से बातचीत की गई है। परिवारवालों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed