फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Worship offered to Mother Shailputri; "Jai Mata Di" reverberated through the temples.

Pilibhit News: मां शैलपुत्री का किया पूजन, मंदिरों में गूंजा जय माता दी

Thu, 19 Mar 2026 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Worship offered to Mother Shailputri; "Jai Mata Di" reverberated through the temples.
यशवंतरी देवी मंदिर में देवी दर्शन कर पूजा अर्चना करते भक्तगण। स्रोत : श्रद्धालु
पीलीभीत। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन शुक्रवार को जिलेभर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में जय माता दी के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के प्राचीन माता यशवंतरी देवी मंदिर में विशेष आकर्षण रहा, जहां प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ भक्तों ने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


चैत्र नवरात्र के पहले दिन आस्था व श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह होते ही श्रद्धालु स्नान-ध्यान कर मंदिरों की ओर निकल पड़े। शहर के प्रमुख यशवंतरी देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं, युवाओं व बुजुर्गों ने धूपबत्ती, दीप जलाकर देवी मां को प्रसाद चढ़ाया व माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी झालरों व रोशनी से सजाया गया। भजन-कीर्तन व घंटों की गूंज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। यशवंतरी देवी मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई व पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहात क्षेत्रों में भी देवी मां के गूंजे जयकारे
बीसलपुर। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों और देवी मंदिरों में शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। मंदिर में पूजा-अर्चना सुबह से शुरू होकर दोपहर बाद तक जारी रही। दोपहर बाद देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए। नवरात्र को लेकर देवी मंदिरों को सजाया गया। नगर के गायत्री शक्तिपीठ में नवरात्र उत्सव शुरू हो गया है।
शक्तिपीठ के प्रभारी सत्यपाल यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे नौ दिन तक जारी रहेगा। एसआरएम इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर एक-दूसरे को नववर्ष प्रतिपदा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संघ के सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल गंगवार, नगर कार्यवाह एकांक चंद्रा, जिला संघ चालक तिलक राम गंगवार, राजेश गंगवार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद शामिल रहे।


अमरिया। नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर अपने घरों और मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में पूजा का सिलसिला शुरू हो गया। कस्बे के शिव मंदिर, भूमि सेन मंदिर सहित अभय राजपुर, कैंचू टांडा, धुंदरी, मुगलाखेड़ा, सरैनी तिरकुनियां, फरदिया, सिरसा, बांसखेड़ा, पौटा, उदयपुर, डिंगारा, भगौतीपुर और देवरानियां आदि स्थानों के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। संवाद

यशवंतरी देवी मंदिर में देवी दर्शन कर पूजा अर्चना करते भक्तगण। स्रोत : श्रद्धालु

यशवंतरी देवी मंदिर में देवी दर्शन कर पूजा अर्चना करते भक्तगण। स्रोत : श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed