{"_id":"5858115d4f1c1b1a56e39232","slug":"workers-injured-in-bear-attacks-seriously","type":"story","status":"publish","title_hn":" भालू के हमले में मजदूर घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले में मजदूर घायल, हालत गंभीर
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
भालू के हमले में मजदूर घायल, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में गए मजदूर पर एक साथ दो भालुओं ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर मजदूर का साथी अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा और बमुश्किल उसे बचाया। गंभीर हालत में मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गजरौला क्षेत्र के सिरसा सरदाह गांव निवासी 35 वर्षीय राधेश्याम पुत्र कन्हईलाल मजदूरी करते हैं। दो दिन से वह साथी निरंजन के साथ माला गेस्ट हाउस पर काम कर रहे थे। सोमवार को दोनों गेस्ट हाउस में पौधे लगाने गए थे। इसी बीच राधेश्याम शौच के लिए माला जंगल में गया। वहां दो भालू आ गए और मजदूर पर हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर गेस्ट हाउस पर काम कर रहा साथी निरंजन ग्रामीणों को लेकर जंगल में पहुंचा और लाठी डंडों से बमुश्किल बचाया। भालू जंगल की ओर भाग गए। इसके बाद घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। माला वन क्षेत्राधिकारी दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि राधेश्याम पर भालू ने गेस्ट हाउस के पास हमला किया है। घटना जंगल क्षेत्र के बाहर हुई है। घायल का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
डीएफओ ने पीड़ित को दी सहायता राशि
माला जंगल में मजदूर पर भालू के हमले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी जुटाई। डीएफओ कैलाश प्रकाश, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के नरेश कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती घायल के स्वास्थ्य के बारे में जाना। इसके बाद मदद राशि के तौर पर पांच हजार रुपये नकद पीड़ित के परिवारीजनों को दिए।
विज्ञापन
डीएफओ ने पीड़ित को दी सहायता राशि
माला जंगल में मजदूर पर भालू के हमले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी जुटाई। डीएफओ कैलाश प्रकाश, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के नरेश कुमार ने जिला अस्पताल में भर्ती घायल के स्वास्थ्य के बारे में जाना। इसके बाद मदद राशि के तौर पर पांच हजार रुपये नकद पीड़ित के परिवारीजनों को दिए।
विज्ञापन