फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Workers got angry after FIR was lodged against SP leader, submitted memorandum

Pilibhit News: सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से भड़के कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन

Sat, 02 Nov 2024 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Workers got angry after FIR was lodged against SP leader, submitted memorandum
पूरनपुर में सीओ कार्यालय के बाहर ज्ञापन देने पहुंचे सपाई।स्रोत:स्वयं
पूरनपुर। सपा नेता पर दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पीड़िता पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने न्याय न मिलने पर उच्च अफसरों से मुलाकात और इसके बाद धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सपा नेता संजय खान और मोहल्ला रजागंज निवासी सरताज पर परिजन की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने सपा नेता संजय खान और सरताज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष संजय खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के विरोध में शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में सपाइयों ने सीओ से मिलकर राजनीतिक द्वेष भावना के चलते रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष का आरोप है कि महिला पूर्व में भी कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि सीओ विशाल चौधरी ने जांच कराने का आश्वासन दिया है। बताया कि न्याय न मिलने पर शीघ्र ही सपाइयों का प्रतिनिधिमंडल उच्च अफसरों से मिलेगा। इसके बाद भी न्याय न मिलने पर धरना प्रदर्शन होगा।

ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र, पूर्व विधायक अरशद खां, पवन यादव, तौफीक अहमद कादरी, हाजी लाडले, अजय भारती, नोमान अली वारसी, नादिर रजा बरकाती, अहीद खां, राजपाल भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed