फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wood-burning stoves in hotels and restaurants, queues of consumers at gas agencies

Pilibhit News: होटल-रेस्टोरेंट में लकड़ी से जले चूल्हे, गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार

Fri, 13 Mar 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 13 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Wood-burning stoves in hotels and restaurants, queues of consumers at gas agencies
शहर के एक होटल में पसरा सन्नाटा। संवाद
पीलीभीत। गैस एजेंसियों पर जुट रही उपभोक्ताओं की भीड़ ने प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑनलाइन बुकिंग में ओटीपी की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। उधर, कमर्शियल गैस सिलिंडर न मिलने से शहर के कई होटर-रेस्टोरेंट में लकड़ी से चूल्हे और भट्ठी जलाई गई। कुछ प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों के बनाने का काम भी ठप रहा है।
विज्ञापन


शहर में छोटे-बड़े 15 से 20 होटल व रेस्टोरेंट संचालित हैं। कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति बाधित होने से कई रेस्टोरेंट व होटल में काम ठप हो है। शहर के चावला चौराहे स्थित के रेस्टोरेंट संचालक ने बृहस्पतिवार को पूरी तरह काम बंद रखने के बाद शुक्रवार को मिट्टी के तीन चूल्हे बनवाने की व्यवस्था की। शहर के नकटादाना चौराहे के एक रेस्टाेरेंट में लोगों को समोसे नहीं मिल पाए।
विज्ञापन


चाइनीज व इटालियन रेस्टोरेंट में मिल रहा सिर्फ पिज्जा
शहर में 15-20 छोटे स्नेक्स रेस्टाेरेंट संचालित हैं। इनमें चाउमीन, बर्गर, मोमो, फ्राइड राइस सहित तमाम तरह की चाइनीज व इटालियन व्यंजन बनाए जाते हैं। गैस की किल्लत के बाद इन रेस्टोरेंट में कोई भी खाने-पीने का सामान नहीं बन पा रहा है। इससे ग्राहकों का आना भी कम हो गया है। हालांकि इनमें पिज्जा बन जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
फोटो-2, 6 व 18
गैस एजेंसी पर लंबी लाइन, उपभाेक्ताओं में अफरा-तफरी
बीसलपुर। नगर की दोनों गैस एजेंसियों पर शुक्रवार को रसोई गैस के लिए मारामारी का नजारा दिखा। एक एजेंसी के कार्यालय पर उपभोक्ताओं की सुबह से ही लंबी लाइन लग गई, जो कई घंटे तक रही। कुछ उपभोक्ताओं को ही गैस मिल पाई। उधर, एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने शुक्रवार की शाम राजमणि गैस एजेंसी के कार्यालय का निरीक्षण किया। उस समय काफी लोग लाइन में लगे हुए थे। उपभोक्ताओं ने गैस बुक कराने में आने वाली दिक्कतें एसडीएम को बताईं। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनोज शर्मा को निर्देश दिया गया है कि तहसील क्षेत्र में स्थित सभी गैस एजेंसियों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। किसी भी हालत में गैस की कालाबाजारी न होने पाए। संवाद
गैस न मिलने पर जताई नाराजगी



न्यूरिया। शुक्रवार को नर्मदा गैस एजेंसी की गाड़ी पहुंचते ही गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान अफरातफरी का माहौल बन गया। कई उपभोक्ताओं को बुकिंग होने के बावजूद गैस नहीं मिल सकी। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई। उपभोक्ता आबिद ने बताया कि उन्होंने तीन मार्च को गैस बुक कराई थी। जब वह लेने पहुंचे तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि सूची में उनका नाम दिखाई नहीं दे रहा है। संवाद

एसडीएम और सीओ सदर ने की जांच
अमरिया। घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से एसडीएम मयंक गोस्वामी व सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने भारत गैस एजेंसी रसूल फरदिया एवं फरहान गैस एजेंसी अमरिया का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दोनों गैस एजेंसी संचालकों से मौजूदा स्थिति और वितरण व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। संवाद

घरेलू गैस से जल रहे पटरी दुकानदारों के चूल्हे
जहानाबाद। कस्बे की गैस एजेंसी पर शुक्रवार को भी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी। कई उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर भी नहीं मिल सका। उधर, कस्बे में कई स्थानों पर पटरी दुकानदारों के चूल्हे रसोई गैस सिलिंडर से जलते नजर आए। यह हाल तब है, जब आपूर्ति विभाग जांच कर कार्रवाई की बात कह रहा है। संवाद

शहर के एक होटल में पसरा सन्नाटा। संवाद

शहर के एक होटल में पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed