फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women's participation in land registration increased by 10 percent.

Pilibhit News: जमीन का बैनामा कराने के मामले में बढ़ी महिलाओं की 10 प्रतिशत भागीदारी

Sat, 07 Mar 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Women's participation in land registration increased by 10 percent.
वर्ष 2025 में हुए 18,386 बैनामों में 7569 महिलाएं बनीं जमीन की मालिक
विज्ञापन

पीलीभीत। जमीन के बैनामे में जिले की महिलाओं की भी भागेदारी बढ़ रही है। वर्ष 2025 में जनवरी से दिसंबर तक हुए कुल 18,386 बैनामों में 7569 महिलाएं जमीन की मालकिन बनी हैं। 2024 की अपेक्षा इस बार 2025 में महिलाओं की भागेदारी 10 फीसदी अधिक रही।
महिलाओं की भागेदारी हर क्षेत्र में बढ़ सके। इसको लेकर विभागीय स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन स्तर से महिलाओं को हर क्षेत्र में विशेष छूट भी दी जा रही है। वहीं, उपनिबंधक कार्यालय पर भी महिलाओं को विशेष छूट दी जा रही है। जमीन खरीद में लगने पर स्टांप पर उन्हें कम शुल्क अदा करना पड़ रहा है। ऐसे में विभागीय आंकड़ों में महिलाओं की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में सदर, बीसलपुर और पूरनपुर क्षेत्र में कुल तीन उपनिबंधक कार्यालय हैं। इन तीनों कार्यालयों पर महिलाओं की भागेदारी अधिक है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक जिले में कुल 18,386 बैनामे हुए हैं। इसमें 7569 महिलाओं के नाम पर जमीन को लिखवाया गया है। इसके साथ ही करीब 10,817 पुरुषों के नाम बैनामे दर्ज किए गए हैं। 2024 में 6800 के करीब महिलाओं ने ही बैनामा कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईजी स्टांप सतीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री पर शुल्क कम अदा करना होता है। ऐसे में महिलाओं के नाम पर 2024 की तुलना में इस बार 2025 में 10 प्रतिशत अधिक रजिस्ट्रियां की गई हैं। संवाद

--------
एक साल में 584 महिलाओं ने परिवहन विभाग में बनवाए लाइसेंस
परिवहन विभाग में भी महिलाएं लाइसेंस बनवाने में दिलचस्पी ले रही हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक करीब 9245 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए हैं। इसमें करीब 584 महिलाओं के भी ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए है। वहीं, कुल 25,343 कार व बाइकों की बिक्री की गई है। इसमें करीब 845 महिलाओं के नाम पर वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed