{"_id":"6735029b2f436c17b20834d4","slug":"womens-commission-member-got-angry-after-seeing-dirt-in-schools-expressed-displeasure-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-125561-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विद्यालयों में गंदगी देखकर भड़कीं महिला आयोग की सदस्य, जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विद्यालयों में गंदगी देखकर भड़कीं महिला आयोग की सदस्य, जताई नाराजगी
विज्ञापन
पीलीभीत में नवजात बालिकाओं को किट वितरित करती राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी।स्रोत:सूचना
पीलीभीत। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने बुधवार को शाही गांव में दो स्कूलों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर हकीकत को परखा। गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण कर महिला बंदियों से बातचीत की। जेल प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने शाही स्थित प्राथमिक विद्यालय, जूनियर कम्पोजिट विद्यालय के अलावा आंगनबाडी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई की उचित व्यवस्था न मिलने पर नाराजगी जताई और बीएसए को सुधार लाने के निर्देश दिए।
इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं सही पाई गईं। इसके बाद उन्होंने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर ओपीडी व महिला वार्ड का निरीक्षण किया। यहां साफ सफाई दुरुस्त न मिलने पर नाराजगी जताई और सीएमएस डॉ राजेश कुमार को सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके बाद सात नवजात कन्याओं का मिठाई व वस्त्र किट बांटी।
विज्ञापन
वन स्टाप सेंटर की स्थिति को परखा। इसके बाद वह जिला कारागार पहुंची और महिला बैरक का भ्रमण कर महिला बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। जेल अधीक्षक से बालकों की शिक्षा व महिलाओं के स्किल डेवलपमेंटर प्रशिक्षण के लिए बेहतर प्रयास करने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं से बातचीत कर समस्या जानी और खाने पीने से संबंधित जानकारी जुटाई।
एक घंटा देरी से शुरू हुई जन सुनवाई, मायूस हुए फरियादी
लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस पर जन सुनवाई के लिए बुधवार अपराह्न 2:30 बजे का समय निर्धारित किया गया था। कई महिलाएं समस्याएं लेकर पहुंचीं, लेकिन बैठक निर्धारित समय से एक घंटे से अधिक समय बाद शुरू हुई। इससे लंबा इंतजार करने से महिलाएं मायूस हुईं।