{"_id":"683df7f95589a5fe020163fd","slug":"women-uprooted-cement-pillars-and-threw-them-away-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-137123-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिलाओं ने सीमेंट के खंभे उखाड़ कर फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिलाओं ने सीमेंट के खंभे उखाड़ कर फेंके
Tue, 03 Jun 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर के चौसर पडिया खेतीहर क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम द्वारा खेत के सीमांकन के लिए लगाए गए सीमेंट के छोटे खंभे दूसरे पक्ष की महिलाओं ने उखाड़ कर फेंक दिए हैं।
नगर के मोहल्ला दुबे निवासी सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार प्रेम सिंह यादव ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने दो दिन पूर्व पुलिस की मौजूदगी में उनके खेत का सीमांकन कराया था। टीम ने उनके खेत के चारों ओर सीमेंट के छोटे खंभे लगवा दिए थे।दूसरे पक्ष के लोग मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में रहते हैं।
राजस्व विभाग की टीम की जाते ही दूसरे पक्ष की महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर सीमेंट के खंभे उखाड़ कर फेंक दिए। सोमवार को प्रेम सिंह यादव जब अपने खेत पर गए तब उन्हें मामले की जानकारी हुई। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
इस बाबत नगर क्षेत्र के नायब तहसीलदार वीरपाल ने बताया कि अधीनस्थ कर्मचारियों से जानकारी करने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट की जाएगी।