फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women Protest Against Action Taken in Unrest Case in Pilibhit

Pilibhit News: बवाल प्रकरण में कार्रवाई के विरोध में उतरीं महिलाएं, पुलिस ने जिला मुख्यालय जाने से रोका

Sat, 09 May 2026 12:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 09 May 2026 12:36 PM IST
सार

पीलीभीत में बूंदीभूड़ बवाल प्रकरण में दर्ज रिपोर्ट के विरोध में गांव की महिलाओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय के लिए कूच किया। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने महिलाओं को रास्ते में रोक लिया, जिससे उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।  

विज्ञापन
Women Protest Against Action Taken in Unrest Case in Pilibhit
पुलिस ने महिलाओं को रोका - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के बूंदीभूड़ गांव में शराब की दुकानों के विरोध को लेकर हुए बवाल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बवाल मामले में दर्ज रिपोर्ट को गलत बताते हुए शनिवार को गांव की महिलाएं दो बसों से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुईं। पुलिस ने उन्हें मझोला बॉर्डर पर रोक लिया, जिसके बाद महिलाओं ने वहीं धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। वे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी बात रखना चाहती थीं। इसके बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बी के नेृतत्व में घायल पांच महिलाएं पुलिस लाइन पहुंचीं और सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा।

विज्ञापन


ग्रामीणों के जिला मुख्यालय रवाना होने की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया था। सीओ के नेतृत्व में पुलिस बल मझोला बॉर्डर पर तैनात किया गया। इधर, कलक्ट्रेट तिराहे पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल लगाया गया। ग्रामीणों का समर्थन करने जा रहे कांग्रेस नेता मुकुंद गंगवार को भी सुनगढ़ी पुलिस ने असम चौराहे पर रोक लिया। उन्होंने मांग की कि ग्रामीण पक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज की जाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चंद्रनाथ हत्याकांड: यूपी से जुड़े तार, बदायूं पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम, फिर संभल में दी दबिश
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने लाठीचार्ज का नेतृत्व करने वाले तहसीलदार कलीनगर के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। कांग्रेस नेता ने पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराने और ग्रामीणों को अफसरों से मिलने की अनुमति देने की बात कही। फिलहाल, ग्रामीण मझोला में रुके हुए हैं और कुछ ग्रामीणों के अफसरों से मिलने पर विचार चल रहा है।

बूंदीभूड़ गांव में हुआ था बवाल
नेपाल सीमा से सटे बूंदीभूड़ गांव में बृहस्पतिवार को देसी और अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने पर बवाल हुआ था। महिलाओं ने शराब की दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ की और पुलिस प्रशासन की टीम को खदेड़ दिया था। इस दौरान जमकर लाठियां भी चली थीं। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

दर्ज रिपोर्ट कार विरोध
दर्ज रिपोर्ट में महिलाओं समेत 43 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 10-15 लोग अज्ञात हैं। इस रिपोर्ट को गलत बताते हुए गांव की महिलाएं विरोध में उतर आई हैं। इसी क्रम में वे शनिवार को दो बसों से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुई थीं। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed