फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   chandranath rath murder case up connection West Bengal Police Team Arrive in Budaun

चंद्रनाथ हत्याकांड: यूपी से जुड़े तार, बदायूं पहुंची पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम, फिर संभल में दी दबिश

Sat, 09 May 2026 11:14 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 09 May 2026 11:14 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड की जांच उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। इसी सिलसिले में वहां की पुलिस टीम बदायूं पहुंची। टीम ने एसएसपी से मुलाकात की। इसके बाद संभल के लिए रवाना हो गई।  

विज्ञापन
chandranath rath murder case up connection West Bengal Police Team Arrive in Budaun
वरिष्ठ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत सहायक चंद्रनाथ रथ। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा के घोषित मुख्यमंत्री चेहरे और वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) की हत्या के मामले की जांच अब उत्तर प्रदेश तक पहुंच गई है। इसी सिलसिले में आरोपियों की तलाश करते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम शुक्रवार देर रात बदायूं पहुंची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में मिलने के बाद बंगाल पुलिस वहां दबिश देने के लिए रवाना हुई थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम को तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर गुन्नौर पहुंचना था, लेकिन पुराने प्रशासनिक रिकॉर्ड और जानकारी के चलते टीम भ्रमवश बदायूं पहुंच गई। दरअसल, गुन्नौर क्षेत्र पहले बदायूं जिले का हिस्सा हुआ करता था। बाद में संभल जिला बनने के बाद यह क्षेत्र उसमें शामिल कर दिया गया। इसी कारण पुलिस टीम सीधे बदायूं पहुंच गई। 

विज्ञापन

बदायूं एसएसपी से की मुलाकात 
सूत्रों के अनुसार देर रात पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी साझा की। टीम ने हत्या मामले से जुड़े कुछ तकनीकी इनपुट और कॉल डिटेल संबंधी जानकारी भी स्थानीय पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद आवश्यक जानकारी लेने और मार्ग स्पष्ट होने पर टीम संभल जिले के लिए रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में हुए इस चर्चित हत्याकांड के बाद वहां की पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में कई राज्यों में दबिश दे रही है। 

जांच एजेंसियां मोबाइल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। इधर, देर रात बदायूं में अचानक पश्चिम बंगाल पुलिस के पहुंचने की सूचना से पुलिस महकमे में भी हलचल बनी रही। हालांकि स्थानीय स्तर पर किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारी फिलहाल ज्यादा जानकारी देने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed