फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman's right to house taken away, VDO suspended

Pilibhit News: महिला से छीना आवास का हक, वीडीओ निलंबित

Fri, 07 Apr 2023 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Woman's right to house taken away, VDO suspended
तीन सदस्यीय कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद डीडीओ ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र होने के बावजूद ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) ने अपात्र घोषित कर दिया। यही नहीं पोर्टल पर पक्का मकान दर्ज कर हमेशा के लिए योजना में अपात्र मान लिया। इसकी शिकायत होने पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने जांच के बाद कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में मामला सही पाए जाने पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बरखेड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बीसलपुर क्षेत्र के गांव भोगापुर की रहने वाली निर्धन महिला राजेश्वरी पत्नी अमरपाल का प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में नाम था। उसको आवास मिलना था। इसके बावजूद ग्राम विकास अधिकारी नेहा ने उसे अपात्र घोषित करते हुए पोर्टल से नाम हटा दिया। यही नहीं महिला का पक्का मकान दर्ज करते हुए भविष्य में आवास की सेवा से वंचित कर दिया।
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर अपर जिला अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए। इसके लिए जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी की तीन सदस्यीय टीम ने मामले की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि महिला पॉलिथीन और टिन डालकर रह रही है। यही नहीं पड़ोस की दीवार का सहारा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पूर्ण रूप से आवास की पात्र है। टीम द्वारा इस पर ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति करते हुए डीडीओ को रिपोर्ट दी गई। डीडीओ ने जांच के आधार पर ग्राम विकास अधिकारी नेहा को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन के दौरान उनको विकास खंड बीसलपुर से अटैच किया गया है।
00
पात्र महिला को ग्राम विकास अधिकारी द्वारा अपात्र घोषित कर दिया गया था। इसके अलावा नोटिस का जवाब न देने एवं कार्यों में अनुशासनहीनता के आरोपों को देखते हुए ग्राम विकास अधिकारी नेहा को निलंबित करते हुए बीसलपुर से अटैच किया गया है। मामले की जांच खंड विकास अधिकारी बीसलपुर को सौंपी गई है।
- हवलदार सिंह, जिला विकास अधिकारी (डीडीओ)
0000
पात्र होने के बाद आवास न मिलने का आरोप

पूरनपुर। गांव सबलपुर खास निवासी अनीता, सुमन, सुदामा देवी, पूजा ने पात्र होने के बाद भी आवास न स्वीकृत होने की एसडीएम कार्यालय में दिए पत्र में शिकायत की। पत्र में जांच कराकर आवास दिलाने की मांग की गई। संवाद


00000

आवास लाभार्थियों को दी चॉबी
न्यूरिया। आदर्श नगर पंचायत कार्यालय मे प्रधानमंत्री आवास के 10 लाभार्थियों सोमवती, रूपलाल, करण, तुलसी, रजनी, अजीजा रजवी, सुलेमान, जाकिर, ताहिर, महबूब को आवास की चाॅबी दी गई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अजीत कुमार बागी, डूडा विभाग के अधिकारी विकास कुमार, सुरेंद्र पांडे, लेखाकार दयासागर, लिपिक मोहम्मद यासीन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed