फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   woman dies due to fire dowry murder report filed against three people including husband in Pilibhit

Pilibhit News: आग से जलकर विवाहिता की मौत, पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

Tue, 08 Apr 2025 04:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Apr 2025 04:42 PM IST
सार

आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके भाई ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पति समेत ससुरालियों पर तारपीन का तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
woman dies due to fire dowry murder report filed against three people including husband in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद में विवाहिता की मौत के मामले में मायका पक्ष ने ससुरालियों पर तारपीन का तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


बरखेड़ा थाना क्षेत्र के खजुरिया पचपेड़ा गांव निवासी अमरपाल ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बहन सोनकली की शादी 28 अप्रैल 2017 को जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम मिलक काजी निवासी नरेश कुमार के साथ की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से बहन का पति बुलेट और जेवरात की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर आरोपी नरेश ने उसके साथ कई बार मारपीट की। विवाहिता के पति के अलावा ससुर जानकी व सास भगवान देई उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करने लगे। 30 मार्च 2025 को विवाहिता का कपड़े धोने को लेकर पति से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Shahjahanpur: सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, खुद को बताया था पाकिस्तानी एजेंट

आरोप है कि इस पर ससुरालियों ने विवाहिता के शरीर पर बिना धुले हुए कपड़े लपेट कर तारपीन का तेल छिड़कर आग लगा दी थी। इससे वह बुरी तरह जल गई। इस बात की जानकारी विवाहिता ने इलाज के दौरान उसे बताई थी। छह अप्रैल को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी पर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि मामले में तीन नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed