फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman beaten for not having sex with an older man

Pilibhit News: उम्रदराज व्यक्ति से संबंध न बनाने पर महिला को पीटा

Mon, 19 May 2025 10:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten for not having sex with an older man
पूरनपुर। पति और सास ने घर आने वाले एक उम्रदराज व्यक्ति से अवैध संबंध बनाने का विरोध करने पर विवाहिता की पिटाई की। जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर घायल कर दिया। गले में रस्सी का फंदा डालकर खींचा गया। घटना उत्तराखंड की है। पुलिस ने युवती के पिता की ओर से क्राइम नंबर जीरो पर युवती के पति और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के लिए अभिलेख उत्तराखंड भेजे हैं।
विज्ञापन

नगर निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी पुत्री की शादी उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंह नगर के कस्बा खटीमा की एक कॉलोनी निवासी अभिषेक से वर्ष 2023 में की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि उसका दामाद उसकी पुत्री से घर आने वाले एक उम्रदराज व्यक्ति से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। विरोध पर उसकी पुत्री की कई बार पिटाई की गई। अवैध संबंध बनाने के लिए 13 सितंबर 2024 को पुत्री को उसके घर ले जाने का दबाव बनाया गया। विरोध पर उसकी पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सास ने अपने पुत्र का पक्ष लिया और पुत्री को जान से मार देने को कहा। चाकू से हमला किया गया। मां-बेटा ने पुत्री के गले में रस्सी का फंदा डालकर खींचा। पुत्री को मरा समझ कर दामाद और उसकी मां घर के बाहर चले गए। तब पुत्री ने पड़ोसियों के घर में छिपकर बमुश्किल जान बचाई। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि घटना उत्तराखंड की है। क्राइम नंबर जीरो पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना को अभिलेख उत्तराखंड के खटीमा थाने भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed