{"_id":"64c956bc5925a942fd0413c6","slug":"woman-accused-of-sexual-harassment-on-inspector-posted-in-moradabad-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-2014-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला ने मुरादाबाद में तैनात दरोगा पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला ने मुरादाबाद में तैनात दरोगा पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
Wed, 02 Aug 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर मुरादाबाद में तैनात दरोगा पर यौन उत्पीड़न करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी दरोगा महिला का समधी है। दरोगा की बेटी की शादी महिला के बेटे से हुई है। पुलिस का कहना है कि एक सप्ताह पहले महिला ने दरोगा की बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से बचने के लिए महिला पेशबंदी कर रही है।
कोतवाली में दी तहरीर में महिला ने कहा है कि उसके पति का वर्ष 2017 में निधन हो गया था। इसके एक साल बाद बीसलपुर कोतवाली में तैनात एक दीवान उसके घर आने-जाने लगा। दीवान ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच दीवान ने अपनी बेटी का विवाह महिला के बेटे से कर दिया।
आरोप है कि दीवान ने महिला की बेटी से भी संबंध बनाने की कोशिश की। एक बार उसके साथ छेड़खानी भी की। महिला ने विरोध किया तो दीवान ने अपनी बेटी की तरफ से दहेज उत्पीड़न का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। इसी बीच दीवान का तबादला मुरादाबाद हो गया और वह प्रोन्नत होकर दरोगा बन गया। पुलिस ने इस मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह ने बताया कि तहरीर देने वाली महिला के खिलाफ दरोगा की बेटी ने दहेज के लिए उत्पीड़न करने और पिटाई कर घर से निकाल देने की तहरीर दी है। इसकी जांच की जा रही है। महिला ने दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से बचने के लिए पेशबंदी में दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के लिए दरोगा को बुलाया गया है।