{"_id":"ec868c5fe77f9992f9043fec380ed9ad","slug":"with-cultural-program-nss-camps-closing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ एनएसएस शिविरों का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ एनएसएस शिविरों का समापन
पीलीभीत
Updated Sun, 15 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय और स्प्रिंगडेल कॉलेज के चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया।
रामलुभाई साहनी महाविद्यालय के गांव बिलगवां और भूड़ गौटिया में चल रहे एनएसएस शिविर के अंतिम दिन संकल्प दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना ने स्वयंसेविकाओं से भविष्य में सामुदायिक सेवा के कार्य जारी रखने की अपील की। स्वयंसेविकाओं ने अपने ज्ञान व प्रतिभा को समाजहित में प्रयोग करने का संकल्प लिया।
पारूल, शिवि, सर्वेश, बुशरा, मालती, छवि, पावस, शगुफी, अंशु, पूजा, अंशिका, पूनम, शिवानी आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नगेंद्रपाल व डॉ. ब्रिजेश राठी ने आभार जताया। इस मौके पर लक्ष्मीकांत शर्मा, पंकज कुमार, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
स्प्रिंगडेल कॉलेज के गांव गौहनिया में चल रहे एनएसएस शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को मतदान का महत्व पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। साफ सफाई के लिए भी प्रेरित किया। निदेशिका सरोज जगोता ने कहा कि जागरूकता फैलाने एवं व्यक्तित्व को निखारने में शिविर लाभकारी साबित होते हैं।
तसलीम, आतिफ, इमरान, सतीश, योगेश, सौरभ, विपिन, पूजा, शालिनी, राधा, फरहीन आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी राजीव जोशी, राजपाल गंगवार, राजेंद्रपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
बाल विवाह के प्रति किया जागरूक
इधर ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के चल रहे शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवकों ने गांव खपरैल गौटिया में जाकर ग्रामीणों को बाल विवाह, देहज प्रथा, चूहा व कीट नियंत्रण आदि की जानकारी दी। टोलियों का संचालन टोली नायक अंकित दिवाकर, मुकेश कुमार, योगेश कुमार, अमित कुमार शर्मा, मोहम्मद हुसैन ने किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आरपी गंगवार व दिनेशचंद्र शर्मा ने किया।