फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ban on storing sugar for more than 30 days

Pilibhit News: चीनी के 30 दिन से अधिक भंडारण पर रोक

Tue, 25 Aug 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Ban on storing sugar for more than 30 days
डीलरों को पुरानी चीनी पुराने रेट पर बेचने के निर्देश, एक स्थान पर 4000 क्विंटल से अधिक स्टॉक नहीं रख सकेंगे व्यापारी
विज्ञापन

पीलीभीत। चीनी के बढ़ते दामों के बीच जिला प्रशासन ने चीनी डीलरों और व्यापारियों के स्टॉक को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर सोमवार को हुई बैठक में चीनी के स्टॉक की नियमित निगरानी, स्टॉक रजिस्टर के रखरखाव और निर्धारित सीमा से अधिक भंडारण नहीं करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने साफ किया कि कोई भी डीलर चीनी की प्राप्ति की तारीख से 30 दिन से अधिक अवधि तक उसका भंडारण नहीं कर सकेगा। साथ ही एक समय में किसी भी स्थान पर 4000 किवंटल से अधिक चीनी का स्टॉक रखने पर भी रोक रहेगी।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बैठक में बताया कि भारत सरकार ने चीनी के व्यापारियों के लिए एक अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक स्टॉक लिमिट लागू की है। इसके तहत सभी चीनी डीलरों के लिए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना और अपने स्टॉक की स्थिति घोषित करना अनिवार्य किया गया है। व्यापारियों को प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक की स्थिति पोर्टल पर अपडेट करनी होगी।
विज्ञापन

जिले में 22 और 23 अगस्त को विपणन निरीक्षकों, पूर्ति निरीक्षकों और मंडी सचिव की संयुक्त टीमें गठित कर जिले के चीनी डीलरों के स्टॉक का निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के दौरान डीलरों को स्टॉक रजिस्टर व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। रजिस्टर में चीनी की प्राप्ति और निर्गमन की तारीख अनिवार्य रूप से दर्ज करनी होगी। बैठक में एसपी सुकीर्ति माधव, अपर जिलाधिकारी प्रसून द्विवेदी, डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
चीनी मिल फेडरेशन, लखनऊ के कारण कीमतों में उछाल
अधिकारियों ने बताया कि मिल में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। चीनी के दाम बढ़ने का कारण चीनी मिल फेडरेशन, लखनऊ की ओर से बढ़ाई गई कीमतों को बताया गया। बैठक में मौजूद जिले की अन्य चीनी मिलों के महाप्रबंधकों ने भी जनपद में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता होने की जानकारी दी।

---
जिले की चीनी मिलों में 65 हजार टन से अधिक स्टॉक
जिला गन्ना अधिकारी की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में वर्ष 2024-25 में कुल 2,54,243.50 मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन हुआ था। वर्ष 2025-26 में उत्पादन बढ़कर 2,65,858 मीट्रिक टन हो गया। 23 अगस्त 2026 तक जिले की चीनी मिलों में कुल 65,651.80 मीट्रिक टन चीनी का स्टॉक उपलब्ध बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed