{"_id":"6a8ca48edd450ec74a002975","slug":"youth-arrested-for-riding-a-financed-bike-with-a-changed-number-plate-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-167282-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था फाइनेंस की बाइक, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था फाइनेंस की बाइक, युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूरिया। नंबर प्लेट बदलकर फाइनेंस की बाइक लेकर घूम रहे आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। सुबह करीब 10 बजे टीम मझोला चीनी मिल के पीछे पुलिस ने एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल लेकर पैदल आते देखा। उसके साथ एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की। उसने अपना नाम जसविंदर निवासी बनगवां, थाना खटीमा, जिला ऊधमसिंह नगर बताया। पुलिस ने उसके पास मौजूद बाइक की नंबर प्लेट को ई-चालान एप पर चेक किया तो नंबर प्लेट किसी दूसरे वाहन के नाम दर्ज मिली। जांच में नंबर प्लेट टीवीएस बाइक की निकली, जबकि जसविंदर के पास दूसरी कंपनी की बाइक थी।
पूछताछ में जसविंदर ने पुलिस को बताया कि उसकी बाइक फाइनेंस पर है। फाइनेंसर से बचने के लिए उसने दूसरे वाहन की नंबर प्लेट अपनी बाइक पर लगा ली थी। बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया।
विज्ञापन
सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि वाहनों की चेकिंग के दौरान नंबर प्लेट और वाहन के दस्तावेजों का मिलान कराया जा रहा है। गलत नंबर प्लेट लगाकर वाहन चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद