फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Volunteers got acquainted with the country's space achievements.

Pilibhit News: देश के अंतरिक्ष उपलब्धियों से रूबरू हुए स्वयंसेवक

Tue, 25 Aug 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Volunteers got acquainted with the country's space achievements.
उपाधि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राएं। संवाद
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के तहत हुए कार्यक्रम में उपलब्धियों पर दिखाई गई लघु फिल्म
विज्ञापन

पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की छात्र एवं छात्रा इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में भारत अंतरिक्ष दिवस सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की प्रमुख उपलब्धियों और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत की प्रगति की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति जागरूक रहने, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान देने की शपथ दिलाई गई। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. राखी मिश्रा ने विचार रखे। प्राचार्य प्रो. डॉ. दुष्यंत कुमार ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा, वैज्ञानिक उपलब्धियों और युवाओं की भूमिका पर जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक सोच विकसित कर देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविता कनौजिया ने सभी का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed