{"_id":"5eb2f6618ebc3e908e0269aa","slug":"wine-effect-in-health-pilibhit-news-bly4050223131","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से कमजोर होगा इम्यूनिटी सिस्टम, बढ़ेगा कोरोना संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से कमजोर होगा इम्यूनिटी सिस्टम, बढ़ेगा कोरोना संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। विशेषज्ञ डॉक्टरों का मानना है कि अधिक शराब का सेवन शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर कर देता है। ऐसे में शराब का नशा करने वाले व्यक्ति में कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक शराब, सिगरेट, गुटके से परहेज करते हुए पौष्टिक आहार और फल खाने से ही शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है।
जनपद में सोमवार को पांच घंटे के अंदर करीब दो करोड़ की शराब बिक गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि 40 दिन के लॉकडाउन में दुकानें बंद होने से शराब के शौकीन किस कदर नशा करने को बेताब थे। लॉकडाउन के 40 दिनों में बहुत कम लोगों को ही पीने को मिली। मगर, शराब की दुकानें खुलने के बावजूद कोरोना संक्रमण के दौर में शराब पीने के शौकीनों को अब सोच समझ कर ही उसका सेवन करना चाहिए। कोविड-19 महामारी से जूझ रहे इन हालातों में जब संक्रमण से बचने के लिए लोग हाथों को अच्छे से साफ और सैनेटाइज कर रहे हैं। अपना बेहतर खानपान रख रहे हैं। ऐसे में शराब का ज्यादा मात्रा में सेवन उनकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। विशेषज्ञ डॉक्टर रमाकांत सागर के मुताबिक शराब का अधिक सेवन करने से इम्यून सिस्टम तो कमजोर हो ही जाता है, इसके साथ ही व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में कोविड-19 महामारी के इस दौर में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में संक्रमण का खतरा जल्दी होने का रहेगा।
इम्यूनिटी सिस्टम बेहतर रखने को ये करें उपाय
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर के मुताबिक अल्कोहल का अधिक मात्रा में सेवन करने से फेफड़ों और ऊपरी श्वसन तंत्र में इम्यून सेल्स को काफी नुकसान पहुंचता है। ये आगे चलकर कई जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है। इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अल्कोहल, सिगरेट, तंबाकू से परहेज जरूरी है। हरी सब्जियों के साथ ताजे फलों का सेवन करें। 24 घंटे में नौ से 10 गिलास पानी जरूर पीएं।