{"_id":"578e6b7f4f1c1b347fc4b969","slug":"will-vin-line-monitoring-of-koldchen","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईविन करेगा कोल्डचेन की ऑनलाइन निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईविन करेगा कोल्डचेन की ऑनलाइन निगरानी
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
cmo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कोल्डचेन प्वांइट्स की निगरानी के लिए अब स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दौड़भाग नहीं करनी होगी। ईविन (इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए अब इनकी ऑनलाइन निगरानी हो सकेगी। सीएमओ ने डिस्ट्रिक कोल्डचैन सेंटर पर इसका शुभारंभ किया।
टीकाकरण के दौरान प्रयोग में लाई जाने वाली वैक्सीन के रख-रखाव को जिले में 13 कोल्डचेन प्वाइंट हैं। अभी तक कोल्डचेन की निगरानी मैनुअल होने से अक्सर वैक्सीन खराब हो जाती थीं। साथ ही उपलब्धता आदि के बारे में देर से पता चल पाता था। इधर, अब कोल्डचेन को मेनटेंन करने के लिए ईविन (इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क) मोबाइल एप्लीकेशन की मदद ली जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी के मुताबिक मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से कोल्ड चेन में वैक्सीन की निगरानी जैसे वैक्सीन वेस्टेज की सटीक जानकारी, वैक्सीन की समय रहते आपूर्ति आदि के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। इसके तहत सभी 13 कोल्डचेन प्वाइंट्स को सेंसर और हूटर से लैस किया गया है। कोल्डचेन के तापमान में बदलाव पर यह पहले हूटर से कोल्डचेन हैंडलर्स को सूचित करेगा। यदि हैंडलर्स वहां नहीं पहुंचता है तो उसके मोबाइल पर मैसेज आएगा। चार से छह घंटे तक हैंडलर्स के कोई कार्रवाई न करने पर यह मेसेज सीधे जिला मुख्यालय आ जाएगा। कोल्डचेन हैंडलर्स को पूर्व में ही ईविन सॉफ्टवेयर युक्त मोबाइल उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
000
सीएमओ ने किया शुभारंभ
सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने पुराना अस्पताल स्थित डिस्ट्रिक कोल्डचेन सेंटर पहुंचकर इस नई टेक्नालॉजी का बटन दबाकर शुभारंभ किया। उन्होंने इसकी कार्यप्रणाली को बारीकी से देखा। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।