फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Will soon Shicshamitron His title : Skill

शिक्षामित्रों को जल्द मिलेगा उनका हक: कौशल

Tue, 27 Oct 2015 10:37 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Tue, 27 Oct 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Will soon Shicshamitron His title : Skill

शिक्षामित्रों का नेहरू पार्क में सम्मेलन हुआ। इसमें पहुंचे प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों को हताश होने की जरूरत नहीं है। केंद्र और प्रदेश सरकार हमारे साथ है। सुप्रीम कोर्ट में दमदार पैरवी कर शिक्षामित्रों को उनका हक जल्द दिलाया जाएगा।

विज्ञापन

उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ के तत्वावधान में नेहरू पार्क में हुए सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री ने कहा कि संगठन शिक्षामित्रों का हक दिलाने को संघर्ष कर रहा है। एनसीटीई ने अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट प्रदान कर दी है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार भी शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में शिक्षामित्रों को एकजुट रहकर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संघर्ष सही दिशा में चल रहा है और इसका सुखद परिणाम में जल्द सामने होगा। किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। जिलाध्यक्ष रामसिंह राठौर, जिला मंत्री वीर सिंह गंगवार ने भी  विचार रखे। सम्मेलन के बाद शिक्षामित्रों ने एक ज्ञापन केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को भी सौंपा।
विज्ञापन

सम्मेलन में राजवीर सिंह, शांतिस्वरूप, रामेश मिश्रा, उमेश यादव, विनय पांडे, राकेश त्रिवेदी, हरिओम पांडेय, नरेंद्र सिंह, भुवनेश्वरी शर्मा, रजिया सुल्तान, कमलजीत कौर, गुरेंद्र कौर, मुन्ने अली, नुजहत बी सहित कई शिक्षामित्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed