{"_id":"66cfb0d85ca3829134034fb4","slug":"wildlife-experts-from-usa-taught-the-tricks-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121628-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: यूएसए के वन्यजीव विशेषज्ञों ने सिखाए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: यूएसए के वन्यजीव विशेषज्ञों ने सिखाए गुर
विज्ञापन
पीलीभीत। केरल के कोच्चि में वन्य जीवन पर आयोजित हुए चार दिवसीय प्रशिक्षण में पीटीआर के डीएफओ ने भाग लिया। यूएसए के वन्यजीव विशेषज्ञों ने देश के विभिन्न इलाकों से पहुंचे वन अफसरों को वन और वन्यजीवों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के तरीके बताए। अब पीटीआर में नए अनुभवों पर अमल करने की योजना बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
चार दिन तक चले प्रशिक्षण में यूएसए से आए केल लॉक्स ने वन अपराध को रोकने के तरीकों पर न केवल प्रकाश डाला बल्कि तरीके भी समझाए। वन अपराध के बाद बरती जाने वाली सावधानियों को बताने के साथ घटना के खुलासे को लेकर भी विस्तार से जानकारियां साझा की। उन्होंने मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए भी कई बिंदुओं पर चर्चा करने के साथ जरूरी जानकारियां साझा की।
डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि कोच्चि में चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान यूएसए की वन विभाग की टीम के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया। जिसमें वन और वन्यजीवों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां और तरीके बताए। इसपर पीटीआर में अमल करने के लिए योजना बनाई जाएगी।