फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wild elephants trampled sugarcane crops, villagers in panic

Pilibhit News: जंगली हाथियों ने रौंदी गन्ने की फसल, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 14 Feb 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 14 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Wild elephants trampled sugarcane crops, villagers in panic
बीसलपुर। पिछले दो दिनों से उत्पात मचा रहे जंगली हाथी बुधवार की रात गांव दियोहना पहुंच गए। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव पिपरैया निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकरलाल वर्मा ने बताया कि पड़ोसी गांव दियोहना के खेतों में बुधवार की रात दो जंगली हाथी पहुंचे। हाथियों ने शंकर लाल के अलावा गांव के रामपाल और कृपाल राम के खेत में खड़ी गेहूं और गन्ने की फसल रौंद दी। उस समय शंकर लाल और रामपाल खेतों में फसलों की रखवाली कर रहे थे। जंगली हाथियों को देखकर ये लोग तत्काल गांव में आए और ग्रामीणों को खेतों में जंगली हाथी आने की जानकारी दी। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे फटकार, पीपे बजाकर और आग जलाकर हाथियों को खदेड़ा। हाथियों ने करीब एक घंटे तक खेतों में उत्पात मचाया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी रात में ही पहुंच गई, लेकिन तब तक हाथी जंगल की ओर चले गए थे। इसके बाद ग्रामीण सुबह तक खेतों में ही रहे कि कहीं हाथी दोबारा न आ जाएं। इस बाबत रेंजर रोहित जोशी ने बताया कि हाथी आए थे लेकिन अब जंगल में चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed