फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wild Animals

खेत में मगरमच्छ देख भागे ग्रामीण...वनकर्मियों ने रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा

Tue, 27 Oct 2020 06:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Wild Animals
अमरिया। तालाब से निकलकर खेत में पहुंचे मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

कस्बे के समीप सोमवार शाम करीब चार बजे कुछ ग्रामीण चारा काट रहे थे। इसी दौरान तालाब से निकला एक मगरमच्छ याबर खान के खेत में जा पहुंचा। चारा काट रहे ग्रामीणों की निगाह जब मगरमच्छ पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को अपनी ओर आता देख ग्रामीण शोर-शराबा कर भाग खड़े हुए। मगरमच्छ को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह, कैलाश, राजीव ढाली मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल ने बताया कि मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के बाद गांव भरा पचपेड़ा क्षेत्र में बहने वाली नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed